अजीतमल: जोधपुर में तैनात एयरफोर्स जवान का आकस्मिक निधन, पैतृक गांव भदसान में सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
अटसू क्षेत्र के ग्राम भदसान निवासी भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के जवान आलोक सिंह राजावत उर्फ मिंकू का जोधपुर में निधन हो गया। देश सेवा के दौरान उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां हजारों लोगों की नम आंखों के बीच पूरे सैन्य सम्मान के साथ