इचाक: बारिश से किसानों में लौटी उम्मीद धान की खेती को मिली संजीवनी
बारिश से किसानों में लौटी उम्मीद धान की खेती को मिली संजीवनी इचाक प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ा, बरका खुर्द, बरियठ, करियातपुर, परासी, देवकुली, अलौंजा सहित आसपास के गांवों के किसानों का लंबे समय से बारिश का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। धान की खेती के लिए पूरी तरह मानसून पर निर्भर किसान पिछले कई दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण चिंतित थे।