सासाराम: काव नदी में डूबने से एक अधेड़ की हुई मौत, सदर अस्पताल में पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Sasaram, Rohtas | Aug 22, 2024 रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना अंतर्गत घोसियाँ कला गाँव स्थित काव नदी में हाथ पैर धोने गए एक अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृत व्यक्ति घोसियाँ कला गाँव का रहने वाला 55 वर्षीय ब्रह्मदेव राम बताया जा रहा है। घटना के बाद बिक्रमगंज थाने की पुलिस ने काव नदी से शव को बारामद कर लिया है और पोस्टमार्टम करने के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया है।