सासाराम: आहार में डूबकर महिला समेत दो बच्चों की हुई मौत मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस सासाराम में कराया गया पोस्टमार्टम
Sasaram, Rohtas | Aug 22, 2024 रोहतास जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आ रही है जहां एक महिला की अपने दो बच्चों के साथ आहर में डूबकर मौत हो गई है। घटना रोहतास जिले के नौहट्टा थाना अंतर्गत काजीपुर धोबिनिया टीकर गाँव के पास की है। मृतिक नौहट्टा थानाक्षेत्र के जयंतीपुर गाँव के रहने वाली है। फिलहाल पुलिस डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटकर मामले की तफ्तीश कर रही है।