सासाराम: अपनी विभिन्न माँगो को लेकर पिछले एक महीने से सासाराम में NHM संविदाकर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी
Sasaram, Rohtas | Aug 22, 2024 सासाराम सदर अस्पताल परिसर में NHM संविदाकर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं। पिछले एक माह से लगातार NHM संविदाकर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। समान काम के लिये समान वेतन, FRAS प्रणाली खत्म करने और मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की मांग पर NHM कर्मी अड़े हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की कही बात