बेगूसराय: बेगूसराय में युवक का शव मिला, सदर डीएसपी इमरान कुमार ने दी जानकारी
बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव केले के बागान से पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी ने हत्या कर शव को केले के बागान में फेंक दिया है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी खरीदी वार्ड नंबर 12 की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के खरीदी वार्ड नंबर 12 के रहने वाले लक्ष्मी राम का पुत्र डब्लू राम है