बेगूसराय: 30 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालय सुबह 11:45 बजे तक संचालित रहेंगे: DM का आदेश
बढ़ते गर्मी को देखते हुए डीएम तुषार सिंगला ने 30 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालय को सुबह 11:45 तक संचालित करने का निर्देश दिया है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में उन्होंने कहा कि बढ़ते गर्मी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित न करें. इसको लेकर यह निर्देश दिया गया.