नईसराय: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नई सराय क्षेत्र में चलाया हस्ताक्षर अभियान, हजारों लोगों ने किए हस्ताक्षर
नई सराय क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस के बैनर तले हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी को निकम्मी और गरीब विरोधी साकार बता रहे हैं। अभियान के तहत शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से नई सराय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान कांग्रेश पदाधिकारियों ने घर घर पहुंचकर मतदाताओं के हस्ताक्षर कराए।