पवई: जिला न्यायालय में 8 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर पैरालीगल वॉलेंटियर्स के साथ बैठक हुई संपन्न
Pawai, Panna | Feb 10, 2025 आगामी 8 मार्च को जिले के समस्त न्यायालयों में वर्ष 2025 की प्रथम नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए सोमबार को जिला न्यायालय के एडीआर सभागृह में पन्ना, पवई एवं अजयगढ़ के पैरालीगल वॉलेंटियर्स के साथ प्री-सिटिंग बैठक आयोजित की गई।