मुरादाबाद: मुगलपुरा पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार मेडिकल के लिए लाया गया जिला अस्पताल
इस मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया आरोपी भोजपुर इलाके का नामी बदमाश है। आरोपी का नाम हसन है जो इलाके में सट्टे की खाई बाड़ी और अवैध कारोबार को अंजाम देता था । जिसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के लिए सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल लाया गया है। जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।।