रहटगांव: लगातार बारिश से रहटगांव क्षेत्र सहित जिलेभर के किसानों की बढ़ी चिंता, मूंग फसल पर मंडराया संकट।
रहटगांव क्षेत्र सहित जिलेभर में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी मूंग की फसल और कटाई के बाद खेतों में पड़ी उपज पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की आशंका बढ़ा दी है। यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।