गरौठा: ककरवई क्षेत्र में करंट का कहर, विद्युत पोल की अर्थ रॉड में उतरे करंट से महिला की हुई मौत
झांसी के ककरवई थाना क्षेत्र के बरगाय खंगार गांव में शुक्रवार को करंट लगने से 50 वर्षीय महेश्वरी देवी की मौत हो गई। बताया गया कि घर के बाहर लगे विद्युत पोल की अर्थ रॉड में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी गुरसराय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जां