लखीसराय जिले के बड़हिया और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक जानलेवा बनता जा रहा है। जनवरी माह में कुत्तों के हमलों की घटनाओं ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में 62 और ग्रामीण पंचायत क्षेत्रों में 116 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए हैं। अब तक कुल 178 लोग घायल हो चुके हैं,जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल