कोडरमा: कोडरमा नगर पंचायत में हाथियों का उत्पात, कई बाउंड्री तोड़ी, लोग दहशत में
कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में बीती रात हाथियों के झुंड ने प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई बाउंड्री दीवार तोड़ दी और खेतों में लगी फसलों को रौंद डाला। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।