हरदा: हरदा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश।
Harda, Harda | Apr 17, 2026 जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि मरीजों को आधुनिक मशीनों के माध्यम से बेहतर इलाज मिल सके और उपचार के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।