बदायूं: खंडहरपुर गांव के पास मक्का लदी खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, युवक हुआ घायल
Budaun, Budaun | Jun 14, 2026 बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय गोविंद पुत्र जसवंत अपनी रिश्तेदारी गंगरौली गांव से बाइक द्वारा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव जा रहा था। कि तेज रफ्तार बाइक खंडहरपुर गांव के पास सड़क पर खड़ी मक्का लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। वहीं इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।