जिला वक्फ कमेटी बारां द्वारा बाबा फूल पीर साहब जमात खाने में रोजा अफ्तार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंता विधायक व पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया रहे। अध्यक्षता राजस्थान बोर्ड ऑफ मुस्लिम वक्फ के चेयरमैन राज्यमंत्री डॉ खानू खान बुधवाली ने की।