छतरपुर नगर: बागेश्वर धाम से लौट रहे रीवा के तीर्थयात्री की मौत, भीषण गर्मी में बिगड़ी थी तबीयत
छतरपुर जिले में भीषण गर्मी और लू के बीच बागेश्वर धाम से लौट रहे 67 वर्षीय तीर्थयात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक रीवा निवासी और रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी थे, जो परिवार सहित 40 से 45 लोगों के जत्थे के साथ चारधाम यात्रा पर निकले थे। परिजनो ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि एंबुलेंस समय पर नहीं मिलने पर परिजन बैटरी ऑटो से अस्पताल लाए