आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव व मय हमराह फोर्स ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व शारीरिक शोषण करने के मामले में वांछित आरोपी रितिक डावला पुत्र बबलू को चौकी मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।