बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) बलरामपुर ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जरवा क्षेत्र 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रेरणा फाउंडेशन द्वारा संचालित यह प्रशिक्षण नेवलगढ़ प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है।