सीकर जिला मुख्यालय के फतेहपुर रोड स्थित वार्ड नंबर 65 में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया कि चोर उसके मकान में घुसकर लाखों रुपए की जेवरात के साथ ₹3000 की नगदी चुरा कर ले गए।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।