जयसिंहनगर: झिरियाटोला में बलेनो कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बालक घायल, पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया
जिले कब जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बझिरियाटोला में हुए एक्सीडेंट के बाद वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार की शाम4 बजे बताया कि फरियादिया संजू चौधरी पति विकाश चौधरी उम्र 25 साल निवासी झिरियाटोला ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र खेल कर सायकल से घर आ रहा था तभी पीछे से बलेनो कार टक्कर मारी।