लाला–कुलमड़ी मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए लाला गांव निवासी चौकीदार कालू पिता मदन गिर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कालू गिर को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु आगर जिला अस्पताल लाया गया।