भानपुर: दीपावली को लेकर वाल्टरगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण कर हालात का लिया जायजा
Bhanpur, Basti | Oct 19, 2025 बस्ती जिले में दीपावली के त्यौहार को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। यह तस्वीर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस लगातार भ्रमणशील दिखाई दे रही है। थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रमण करने के साथ ही साथ उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जांच पड़ताल किया है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखा जा सके।