सदर: यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में पूर्व सैनिकों ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए साइकिल चलाने का लिया संकल्प
Sadar, Allahabad | May 17, 2026
यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वावधान में रविवार को तपोवन पार्क न्यू कैंट में पेंशनर्स एवं पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए साइकिल चलाने का संकल्प लिया और उनके निर्देशों पर चलने का निर्णय किया।बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शिवचरण सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री ने किया