मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय हरलाखी में सोमवार को एनसीसी 34 बिहार बटालियन द्वारा चयन प्रतियोगिता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 50 छात्र-छात्राओं का चयन एनसीसी प्रशिक्षण के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया में मिनी दौड़, बाधा दौड़ और फिजिकल चेकिंग शामिल थी। इसके अतिरिक्त, फिजिकल, मेडिकल और मौखिक जांच के आधार पर