सिवनी: नेशनल हाईवे 44 पर भीषण हादसा, खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्री बस ने मारी टक्कर, कई घायल
Seoni, Seoni | May 19, 2026 नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा हादसा | खड़े ट्रैक्टर में घुसी यात्री बस | कई घायल.सिवनी जिले के नेशनल हाईवे 44 पर मंगलवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर टेक के पास वेयरहाउस के सामने हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर में छपारा से सिवनी जा रही एक यात्री बस जा घुसी। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। बस में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।