जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में फाइटर स्पोट्र्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित फाइटर कप सीजन-2 का शुभारंभ हुआ। गुरुवार तीन बजे टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में अमरपुर और नारायणगंज की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें अमरपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए 19 रनों से जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।