पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, कान में इयरफोन लगाकर गाना सुनने से हुआ हादसा
Purnea East, Purnia | Jun 23, 2026
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, युवक कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल से गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहा था, जिसके चलते उसे ट्रेन की आवाज़ सुनाई नहीं दी और हादसा हो गया