जमुई: बबुआडीह गांव में लूटपाट के बाद युवक को मारपीट कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jan 20, 2025 बबुआडीह गांव में लूटपाट के बाद युवक को मारपीट कर बदमाशों ने घायल कर दिया। जिसे सोमवार की दोपहर 1 बजे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान लोहरा गांव निवासी राधे महतो का 20 वर्षीय पुत्र स्वामी शरण उर्फ आदर्श के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह रविवार की रात 8 बजे के करीब अपनी बहन से मिलकर लखीसराय से अपने घर लोहरा लौट रहा था।