बिदुपुर: बिदुपुर में दलान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत कथोलिया पंचायत के मनियारपुर गांव में शनिवार को एक दलान में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।पीड़ित पंकज कुमार (पिता बैजू महतो) ने बताया कि जुड़ावनपुर स्थित उनके दलान में सेंटिंग का तख्ता, गेहूं सहित अन्य सामान रखा हुआ था।