पारू: पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन के ठोकर से एक व्यक्ति की मौत ।
पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार और रविवार के मध्य रात्रि में गोपालपुर गांव के समीप एनएच 74 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत वही सूचना मिलते ही पारु थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार करीब 8:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है मृतक के पहचान जयनारायण साह उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में बताया गया है।