ईसागढ़: जनसुनवाई का त्वरित असर: कलेक्टर के निर्देश पर कुछ ही घंटों में बमनावर निवासी हितग्राही को मिला कुटीर का कब्जा
अशोकनगर में जिला स्तरीय जनसुनवाई का त्वरित असर देखने को मिला। प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि बमनावर निवासी श्यामा पुत्र हल्लू ने कलेक्टर साकेत मालवीय से कुटीर पर हुए कब्जे को हटाकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ईसागढ़ त्रिलोचन गौड़ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।