लालगंज: बरी गांव में अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल
हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे बरी गांव में अनियंत्रित कार के टक्कर से पैदल जा रहे एक किशोर की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।