भिनाय: बड़ली में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर धरना जारी, शुक्रवार सुबह से शुरू होगी भूख हड़ताल
Bhinay, Ajmer | Apr 23, 2026 बड़ली में खसरा नं.1520 आबादी भूमि पथवारी चौक,लाल गिरीजी चौक पर बडली पूर्व सरपंच घीसालाल पटेल व नागोला भाजपा मण्डल अध्यक्ष हंसराज गुर्जर द्वारा अतिक्रमण करने के विरोध में बड़ली बस स्टैंड पर टेंट लगाकर पांचवे दिन गुरुवार को शाम 4 बजे तक भी धरना जारी रहा है।कलेक्टर को भी पत्र भेजा है।शुक्रवार सुबह 9 बजे तेजेंद्र सिंह बड़ली में धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठेंगा।