फतेहपुर: बिलंदा में हाइटेंशन लाइन के करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत, सहायत के बाद भी घर के ऊपर से नहीं हटा तार
फतेहपुर जिले के बिलंदा गांव में किसान की दर्दनाक मौत के बाद अब ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ खुलकर सामने आने लगा है। परिजनों का आरोप है कि मृतक किसान राम नरेश पिछले काफी समय से अपने घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहा था।