बारां: पीड़ित ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Baran, Baran | Apr 4, 2025 शाहाबाद तहसील के तेलनी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को वन विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर एक लाख रूपए की रिश्वत मांगने एवं रिश्वत नहीं देने पर प्रार्थी के खिलाफ झूठा मुकदमा दायर करने आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।