बारां: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जिले में दौरे को लेकर भाजपा की बैठक कोटा रोड पर सांसद कार्यालय में संपन्न हुई
Baran, Baran | Apr 5, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जिले में दौरे को लेकर भाजपा की जिला बैठक शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पर हुई। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के 7 अप्रैल को किशनगंज विधानसभा में दौरे को लेकर स्वागत व अभिनंदन को लेकर चर्चा की।