खरगोन। बुधवार दोपहर 2 बजे कोतवाली पुलिस ने धनवर्षा कर करोड़ों बनाने का लालच देकर 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बैंक में कार्यरत विक्की चौहान को कार सवार आरोपियों ने उमरखली रोड पर रोककर पूजा का झांसा दिया और घर से 3 लाख रुपए ले उड़े।