बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वाँ जन्मदिन भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित आरा सर्किट हाउस में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय, समता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उनका राजनीतिक जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है
Arrah, Bhojpur | Jun 11, 2026