सुपौल: राजद स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, सुपौल में जिला स्तरीय बैठक में बनी रणनीति
Supaul, Supaul | Jun 29, 2026 राष्ट्रीय जनता दल के 05 जुलाई 2026 को होने वाले स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी को लेकर रविवार को सुपौल जिला राजद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए धनिक लाल