कन्नौज: ज़िला कन्नौज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में 9744 में से 270 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
जनपद कन्नौज में 17 फरवरी को आरक्षी भर्ती परीक्षा का पहला दिन रहा। परीक्षा को लेकर जिले भर में कुल 10 केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन दोनो पाली की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 9744 अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना था, जिसमे 9497 ही मौजूद रहे इस प्रकार 270 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।