टिकारी थाना अंतर्गत शिवनगर से पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ गांव की महिला ने थाने में सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी डंडे व लोहे के रड से मारपीट कर घायल करने का FIR दर्ज कराया है। आरोपी की पहचान रामशंकर यादव के पुत्र रवि कुमार से हुई है। SHO ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर 2 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।