मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट का लगाया आरोप, जांच जारी
पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव में अरविंद पासवान की पत्नी मनीषा कुमारी की बीती रात कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतका के पति कंडा गांव निवासी अरविंद पासवान ने बताया कि