बिंद: लालू बीघा गांव के समीप बाइक से गिरकर एक युवक हुआ घायल
Bind, Nalanda | Jun 30, 2026 बिंद थाना क्षेत्र के लालू बीघा गांव के पास बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सकसोहरा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में की गई है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी बिंद में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया।