सोहागपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्ट्रेट परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था
शहडोल बुधवार को लगभग 1:30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेड़ में पानी की व्यवस्था की है,उन्होंने बताया है कि इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था लगातार की जा रही है।