नागौद: टिकुरा मे गोवराव कला ने जीता नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
Nagod, Satna | Jun 23, 2026 नागौद उचेहरा मार्ग के मध्य टिकुरा गोवराव कला में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में गोवराव इलेवन ने ऊँचेहरा इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऊँचेहरा इलेवन ने 78 रन बनाए। जवाब में गोवराव कला ने 9.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सीताराम ने शानदार 35 रन की पारी खेली।