राजगढ़: राजगढ़ में बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत, चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, मृतक के पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर
Rajgarh, Churu | Apr 22, 2026 चूरू जिले के राजगढ़ के अंबेडकर सर्किल, कन्या स्कूल के पास बस चालक की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिसमे गांव दयावठ निवासी एक 18 वर्षीय युवक पंकज की बस के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता रमेश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। राजकुमार asi ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।