गौरिहार: कटरा पंचायत में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं और किशोरियों को दी स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की जानक
बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे गौरिहार जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कटरा में आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जूनियर डॉक्टर भावना राजे प्रजापति ने किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता, पोषण, एनीमिया, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और किशोरावस्था संबंधी विषयों पर जानकारी दी।