बतौली: अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर के विवान फ्यूल्स के पास भीषण सड़क हादसा हुआ
हम आपको बात दें कि आज दिनांक 10 जून 2026 दिन बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर उदयपुर के विवान फ्यूल्स के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। विकासखंड उदयपुर के केसगांवा में पदस्थ शिक्षक प्रदीप कश्यप की मौत हो गई। उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार पतरापारा निवासी भुनेश्वर राजवाड़े की हालत गंभीर है।